Chirag Paswan की चुड़ा-दही पार्टी से बिना खाए वापस लौटे Nitish Kumar | ABP NEWS
बिहार से बड़ी खबर है... पटना में एलजेपी(R) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज..मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही का भोज रखा है... इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी न्योता भेजा गया था... आज सुबह सीएम नीतीश यहां जब पहुंचे..तो चिराग पासवान मौजूद नहीं थे. नीतीश कुमार.. चिराग के यहां आने से पहले ही LJP(R) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए थे. सीएम नीतीश जब चूड़ा-दही के भोज की जगह पर पहुंचे...तो वहां सिर्फ एलजेपी-आर के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे. नीतीश यहां 5 मिनट तक रुके... रामविलास पासवान की तस्वीर पर फूल चढ़ाए...फिर चिराग का इंतजार किया..इसके बाद वापस लौट गए. यानी मकर संक्रांति के दिन नीतीश...चिराग के दिए गए भोज से बिना चूड़ा-दही खाए ही वापस लौट गए.






























