NEET Paper Leak Update: NEET पेपर लीक में एक और बड़ा एक्शन | Breaking News | Maharashtra
CBI की एक टीम पटना और एक टीम गुजरात के गोदरा पहुँच चुकी है और जल्द ही केस के आईओ जांच अधिकारी से मिलकर केस की डिटेल्स लेगी. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक NTA द्वारा बनाई गई इस पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखने का प्रावधान है बावजूद इसके किस चरण में खामियां ढूंढकर कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर पेपर लीक करवाया गया इसका पता लगाना सीबीआई की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसी बीच NEET-UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है. इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारी 2024 की राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) में ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (OMR) शीट में हेराफेरी में शामिल थे.



























