National Herald Case Update : सोनिया गांधी से पूछताछ पर आर-पार | ED Summons Sonia Gandhi
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है. इस बीच, कांग्रेस की तरफ से इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है. कांग्रेस सांसद विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे हैं. राहुल गांधी भी उन सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन के लिए बैठ गए हैं. सांसदों को राष्ट्रपति भवन की तरफ जाने से रोक दिया गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विजय चौक से हिरासत में लिया गया है. वह राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें ज्ञापन देना चाहते थे. लेकिन विजय चौक से आगे नहीं जाने दिया गया. उसके बाद वे वहीं पर धरने पर बैठ गए थे. इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ चल रही है. इसके विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज है.




























