Maharashtra Assembly Election 2024: नागपुर पहुंचने के बावजूद अचानक अमित शाह के कार्यक्रम रद्द
Maharashtra Assembly Election 2024 Latest News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 नवंबर 2024 को होने वाली अपनी सभी जनसभाएं और बैठकों को रद्द कर दिया है। वह नागपुर से निकलकर दिल्ली वापस लौट गए हैं। उनके द्वारा रद्द की गई बैठकों में गढ़चिरौली, वर्धा और नागपुर जिलों के काटोल और सावनेर में होने वाली चार प्रमुख बैठकें शामिल थीं। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह का यह कार्यक्रम मणिपुर में हाल ही में हुई घटनाओं के कारण रद्द किया गया है, जहां सुरक्षा हालात गंभीर हो गए हैं। अमित शाह ने अपनी रैलियों को स्थगित कर मणिपुर की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है।


























