Lok Sabha Election 2024: रोहिणी आचार्य मामले में बड़ी कार्रवाई | ABP News | Bihar News |
Rabri Devi Guard Suspended: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का रक्षक को निलंबित कर दिया गया है. अनधिकृत रूप से सारण लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ चुनाव के दिन परिभ्रमण के आरोप में पटना जिला बल के सिपाही जितेंद्र सिंह शुक्रवार (24 मई) को सस्पेंड हो गए. उन पर सारण एसएसपी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया. इससे पहले सारण पुलिस की एसआईटी ने 10 सर्कुलर रोड पर पहुंचकर मामले की जांच की थी... इसी बीच देश में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है.... पक्ष विपक्ष के नेताओं के बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है....पक्ष विपक्ष एक दूसरे को लेकर एक दूसरे पर काफी ज्यादा हमलावर हैं...





























