Kolkata Doctor Murder Case: रेप कांड को लेकर डॉक्टर्स की हड़ताल का दूसरा दिन, मरीज हो रहे परेशान
कोलकाता रेप कांड को लेकर शुरू हुई डॉक्टर्स की हड़ताल मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है... मरीज इधर से उधर भटक रहे हैं... लेकिन इलाज नहीं हो रहा है... उधर हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है... लेकिन डॉक्टर की हड़ताल खत्म नहीं हुई है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार (9 अगस्त) को सरकारी अस्पताल से महिला ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिलने के बाद से ही रेजिडेंट डॉक्टर्स का प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन जारी है. ट्रेनी डॉक्टर से राजधानी के श्यामाबाजार इलाके में स्थित सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. उसका शव शुक्रवार को बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.



























