Kolkata Doctor Case: AIIMS ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से वापस काम पर लौटने की अपील की.. | ABP News
कोलकाता की विभत्स घटना के खिलाफ देश भर में डॉक्टर आंदोलनरत हैं. डॉक्टर अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं. दिल्ली एम्स (AIIMS) के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से देश भर से आने वाले मरीज मुसीबत हैं. मरीजों की परेशानियों को देखते हुए दिल्ली एम्स (AIIMS) प्रशासन को आज (बुधवार) अपील जारी करनी पड़ी. रेजिडेंट डॉक्टरों से काम पर वापस लौटने का आह्वान किया गया है. संस्थान ने कहा है कि रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग के साथ एम्स खड़ा है. लेकिन मरीजों की परेशानियों को भी दूर कर डॉक्टरों का काम है. एक प्रेस रिलीज में उन्होंने कहा है कि एम्स परिवार पूरे देश में सभी स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा के लिए खड़ा है. हालांकि, डॉक्टरों के रूप में हमारा सर्वोच्च कर्तव्य यह सुनिश्चित करना भी है कि हमारे पास आने वाले मरीज़ों की देखभाल की जाए.






























