Jammu Kashmir: PM Modi ने कश्मीर में कहा, Congress 370 फिर से लागू करना चाहती है कांग्रेस | ABP News
ABP News: पीएम मोदी ने डोडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का विधानसभा चुनाव इस बार तीन खानदानों और जम्मू कश्मीर के नौजवानों के बीच में है। एक तरफ तीन खानदान हैं तो दूसरी तरफ सपने लेकर निकल पड़े जम्मू कश्मीर के नौजवान हैं। ये तीन खानदान, एक कांग्रेस, एक नेशनल कॉन्फ्रेंस और एक पीडीपी। जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, 'जम्मू कश्मीर का इस बार का विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच में है. एक खानदान कांग्रेस का है एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है एक खानदान पीडीपी का है. जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया है. वो किसी पाप से कम नहीं है.






























