Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, कल माछिल सेक्टर में 5 आंतकी मारे गए
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गुरुवार (26 अक्टूबर) को सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. एलओसी पर सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन में लश्कर ए तैयबा (LeT) के 5 आतंकियों को मार गिराया.
बता दें, घुसपैठ करने वाले समूह को सीमा बाड़ के पास सतर्क सैनिकों की तरफ से ट्रैक किया गया और चुनौती दी गई, आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद मुठभेड़ हुई. जवानों की प्रारंभिक गोलीबारी में दो घुसपैठिए मार गिराए गए जबकि अन्य ने कठिन इलाके का फायदा उठाया. आखिरकार 6 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद 3 और आतंकवादियों को मार गिराया गया.






























