J&K Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया | ABP News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी किया. इस दौरान उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र का भी जिक्र किया. NC के आर्टिकल 370 को लेकर एजेंडे को कांग्रेस का मौन समर्थन है. लेकिन धारा 370 अब इतिहास बन चुकी है, वह कभी लौट कर नहीं आ सकती और हम नहीं आने देंगे. अमित शाह ने कहा, आर्टिकल 370 ही वह कड़ी थी जो युवाओं को विकास की जगह आतंकवाद की ओर धकेलती थी. जम्मू - कश्मीर में शिक्षा सबसे जरूरी थी. आरक्षण के लिए जरूरी था. मैं उमर अब्दुल्ला को कहना चाहते हैं कि हम आपको गुज्जर बकरवाल के आरक्षण को छूने नहीं दूंगा. बम की परछाइयां, मशीन गन की आवाज कश्मीर में सुनी जाती थी, जो अब इतिहास है.




























