Swati Maliwal Case: क्या AAP के खिलाफ बीजेपी चला रही ऑपरेशन झाड़ू? आप प्रवक्ता का बड़ा बयान
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और BJP की लड़ाई एक बार फिर सड़कों पर आ गई है. अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की गिरफ़्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने BJP हेडक्वार्टर तक मार्च करने की कोशिश की.पुलिस ने उन्हें रोक दिया लेकिन इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बिभव की गिरफ़्तारी को ऑपरेशन झाड़ू से जोड़ दिया.केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने के लिए ऑपरेशन झाड़ू चला रखा है.....देश में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है.... इसी बीच पक्ष विपक्ष के नेताओं के बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है....पक्ष विपक्ष एक दूसरे को लेकर एक दूसरे पर काफी ज्यादा हमलावर हैं...


























