एक्सप्लोरर

ICC Cricket World Cup 2023: लगातार 4 मैच जीत चुकी भारतीय टीम इसबार कप पर करेगी कब्जा

WC 2023 Semi-Final: वर्ल्ड कप 2023 में भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है. यह मैच 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे धर्मशाला में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप 2023 के अब तक के मुकाबलों को देखें तो यह मैच इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला रहने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दो हफ्तों से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने की होड़ रही है. इन दोनों टीमों ने अपने सभी 4-4 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 पॉजिशन पर कब्जा बनाए रखा है. खास बात यह भी है कि इन टीमों ने अपने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में भी जीते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें जिस अंदाज में खेल रही है, वो लाजवाब है. कोई अन्य टीम इनके मुकाबले कहीं भी ठहरती दिखाई नहीं दे रही है. ऐसे में जब यह दोनों ही टीमें आमने-सामने होगी तो यह इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे कड़ा मुकाबला साबित होता नजर आएगा. पिछले 20 सालों में टीम इंडिया किसी भी आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड को शिकस्त नहीं दे पाई है. यह आंकड़ा इस मुकाबले को और हवा देता नजर आ रहा है.

बहरहाल, दोनों टीमें दमदार हैं और इतना तय है कि जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह सेमीफाइनल की टिकट लगभग तय कर लेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही 10 टीमों को राउंड रॉबिन मुकाबलों में 9-9 मैच खेलने हैं और जिस तरह से अब तक नतीजे आए हैं, उस हिसाब से 5 या 6 मुकाबले जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. फिर भारत और न्यूजीलैंड का तो रन-रेट भी सबसे बेहतर है. ऐसे में यह दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर लगभग सेमीफाइनल की टिकट पक्का कर सकती हैं.

टीम इंडिया का टिकट पक्का कैसे?
भारतीय टीम अब तक वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश को शिकस्त दे चुकी है. अगर वह कीवी टीम को भी अगला मैच हरा देती है तो उसकी 5 जीत हो जाएगी. इसके बाद उसके सामने इंग्लैंड, नीदरलैंड्स और श्रीलंका की चुनौती रह जाएंगी. यहां इंग्लैंड तो मजबूत टीम है लेकिन नीदरलैंड्स और श्रीलंका को हराना टीम इंडिया के लिए किसी भी तरह से मुश्किल नहीं रहेगा. ऐसे में अगर भारतीय टीम इंग्लैंड से हार भी जाती है तो भी वह श्रीलंका और नीदरलैंड्स को हराकर आसानी से टॉप-4 में एंट्री कर सकती है.

 

आखिर क्यों होगा यह सबसे कड़ा मुकाबला?
न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले इस मुकाबले में ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका पूर्वानुमान लगाना बेहद मुश्किल है. कुछ आंकड़े न्यूजीलैंड को विजेता बता रहे हैं और कुछ आंकड़ों में टीम इंडिया भारी नजर आ रही है. हेड टू हेड आंकड़ों में भारतीय टीम (58 जीत) न्यूजीलैंड (50 जीत) पर हावी है, तो वर्ल्ड कप भिड़ंत में कीवी टीम को बढ़त हासिल है. फिर पिछले दो दशक में आईसीसी टूर्नामेंट्स में हुई भिड़ंत के नतीजे भी न्यूजीलैंड के पक्ष में जा रहे हैं. हालांकि वर्तमान आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया पहले पायदान पर है, वर्ल्ड कप भी घरेलू मैदानों पर खेला जा रहा है और पिछली वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को एकतरफा शिकस्त दी थी, ऐसे में भारतीय टीम के विजय होने के भी अच्छे आसार हैं.

न्यूज़ वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
Rahul Gandhi on Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है? | CEC | Congress
और देखें
Sponsored Links by Taboola

फोटो गैलरी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget