एक्सप्लोरर
Lucknow Violence: यूपी सरकार हिंसा करने वालों से हर्जाना वसूल रही या बदला ले रही है ? Master Stroke
नागरिकता कानून पास होने के बाद लखनऊ में भी हिंसा हुई थी. अब यूपी सरकार ने हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई आरोपियों से करने का फैसला लिया है और चौराहों पर उनके पोस्टर लगाए हैं. इन पोस्टरों में आरोपियों के नाम पते भी लिखे हैं. सरकार के पास आरोपियों पर कार्रवाई का पूरा अधिकार है. 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने वाले से हर्जाना वसूलने का आदेश दे चुकी है. इसलिए सरकार कार्रवाई तो कर सकती है. लेकिन सवाल ये है कि क्या सार्वजनिक तौर पर हिंसा करने वालों के नाम पते और फोटो के साथ पोस्टर लगाना सही है?
और देखें



























