एक्सप्लोरर
JNU Violence: Priyanka Gandhi बोलीं-'कई छात्रों के हाथ-पैर टूटे, छात्रों ने बताया गुंडों ने घुसकर मारा'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जेएनयू में स्थिति पर दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक से बात की और परिसर में हुई हिंसा की पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने के आदेश दिए. जेएनयू में कम से कम 18 छात्र और प्रोफेसर घायल हुए हैं.एम्स में घायल छात्र-छात्राओं से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि एम्स ट्रॉमा सेंटर में घायल छात्रों ने मुझे बताया कि गुंडों ने परिसर में प्रवेश किया और उन पर लाठी और अन्य हथियारों से हमला किया. कई के हाथ-पैर टूट गए, सिर पर चोट के निशान थे. एक छात्र ने कहा कि पुलिस ने उसके सिर पर कई बार लात मारी.
और देखें


























