एक्सप्लोरर
सांसदों के लिए नए आवास तैयार, PM Modi ने किया उद्घाटन
सांसदों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नए आवासों का उद्घाटन. ये आवास तैयार किए गए हैं नई दिल्ली में संसद भवन से कुछ सौ मीटर की दूरी पर. ये आवास नए बंगले नहीं बल्कि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में तैयार किए गए फ्लैटस हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विशंभर दास मार्ग पर बनाए गए गंगा, यमुना, सरस्वती अपार्टमेंट के 76 फ्लैटों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया. इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिडला और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी समेत अन्य नेता भी मौजूद थे.
और देखें



























