एक्सप्लोरर
कपिल 'आप' का गूंजा कपूर 'राइट विंग' की, Shaheen Bagh दोनों की साजिश ? Master Stroke
शाहीन बाग क्या राजनीति की प्रयोगशाला बन गया है, ये सवाल इसलिए क्योंकि पिछले एक महीने में दिल्ली में चुनाव के नाम पर सिर्फ शाहीन बाग का शोर ही सुनाई दिया. अब वोटिंग में सिर्फ 3 दिन बचे हैं, फिर भी शाहीन बाग ही चर्चा में बना हुआ है. बीजेपी कह रही है कि शाहीन बाग के हमलावर कपिल गुर्जर का आम आदमी पार्टी से जुड़ा होना ये बताता है कि केजरीवाल कैसी गंदी राजनीति कर रहे हैं तो आम आदमी पार्टी इसे बीजेपी की साजिश बता रही है. साजिश की इस सियासत में आज शाहीन बाग में एक और किरदार की एंट्री हुई. बुर्के वाली गुंजा कपूर.
और देखें



























