एक्सप्लोरर
Sushant Case: श्रुति मोदी और जय साहा से NCB कल करेगी पूछताछ
सुशांत केस के ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहा NCB फिर से ऐक्शन में है. रिया चक्रवर्ती की मैनेजर श्रुति मोदी और जया साहा को कल पूछताछ के लिए बुलाया गया है. कल सुबह साढ़े ग्यारह बजे पूछताछ के लिए दोनों को NCB ने बुलाया है. NCB की SIT के एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूछताछ रुक गई थी. लेकिन अब जांच के बाद सभी सदस्य के निगेटिव आने के बाद NCB की पूछताछ शुरू हो जाएगी.
और देखें


























