एक्सप्लोरर
Deepika Padukone के JNU पहुंचने पर फिल्मकार Sudhir Mishra ने दिया ये बयान
जाने-माने फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने दीपिका पादुकोण द्वारा जेएनयू में जाकर वहां हो रहे प्रदर्शन पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि प्रदर्शन करना और अपनी आवाज को मुखर करना सभी का मौलिक अधिकार है. उन्होंने तमाम बड़े सितारों का नाम गिनाते हुए बिना डरे अधिक से अधिक बॉलीवुड सितारे द्वारा आवाज बुलंद किये जाने को क़ाबिल-ए-तारीफ़ ठहराया. उल्लेखनीय है कि सुधीर मिश्रा ने हाल ही में मुम्बई के कार्टर रोड में जेनएनयू हमले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में तमाम फिल्मी सितारों के साथ शिरकत की थी.
और देखें



























