एक्सप्लोरर
'महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया, हम कोरोना का युद्ध 21 दिनों में जीतेंगे' - PM Modi | Full Speech
पीएम मोदी ने वाराणसी के लोगों से संवाद में कहा कि आप जानते हैं, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. मां शैलपुत्री स्नेह, करुणा और ममता का स्वरूप हैं. उन्हें प्रकृति की देवी भी कहा जाता है. आज देश जिस संकट के दौर से गुजर रहा है, उसमें हम सभी को मां के आशीर्वाद की बहुत आवश्यकता है.
पीएम मोदी ने कहा कि आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं. हमारा प्रयास है इसे 21 दिन में जीत लिया जाए. संकट की इस घड़ी में, काशी सबका मार्गदर्शन कर सकती है, सबके लिए उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है.
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ स्थानों से ऐसी घटनाओं की जानकारी भी मिली है, जिससे हृदय को चोट पहुंची है. मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि अगर ऐसी कोई गतिविधि कहीं दिख रही है. कहीं आपको डॉक्टर, नर्स या मेडिकल स्टाफ के साथ कोई बुरा बर्ताव होता दिख रहा हो तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं.

और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
चुनाव 2026
विश्व
विश्व