एक्सप्लोरर
NCC के कार्यक्रम में बोले PM Modi- 'अब टाला नहीं जाएगा, अब टकराया जाएगा, निपटा जाएगा'
NCC के कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम अपने जीते-जी इन समस्याओं से देश को मुक्त करें. मैं आने वाली पीढ़ियों के लिए, देश के युवाओं के भले के लिए सारे राजनीतिक प्रपंचों का हिम्मत से सामना कर रहा हूं, ताकि देश कामयाब हो सके. दिल्ली में 17 सौ से ज्यादा कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को दशकों तक उनके घर का मालिकाना हक नहीं मिला था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के 65 प्रतिशत से ज्यादा लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हैं. वो देश बदलना चाहता है, स्थितियां बदलना चाहता है. इसलिए उसने तय किया है कि अब टाला नहीं जाएगा, अब टकराया जाएगा, निपटा जाएगा. यही है युवा सोच, यही है युवा मन, यही है युवा भारत.
और देखें



























