एक्सप्लोरर
CAA के समर्थन में सिग्नेचर कैम्पेन, हिंदू शरणार्थी ने कहा- 'पाकिस्तान में बहुत बुरा बर्ताव होता है'
सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के समर्थन में आज दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक सिग्नेचर कैम्पेन चलाया गया. भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा की मौजूदगी में हुए इस कैम्पेन में पाकिस्तान से आये हुए हिंदू शरणार्थी भी शामिल थे जो नागरिकता की मांग कर रहे हैं. इस कैम्पेन के जरिये दिल्ली के आम लोगों का एक्ट के लिए समर्थन मांगा गया. लोगों ने सिग्नेचर कर के अपनी सहमति दर्ज कराई. यहां मौजूद पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों ने कहा कि पाकिस्तान में उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव होता है. मंदिर तोड़ दिए गए. अलग बर्तन में खाना खिलाते हैं. वहां वापस जा नहीं सकते. हमें भारत मे नागरिकता चाहिए.
Tags :
Arson Jamia Proteste National Register Of Citizens Of India National Register Of Citizens Tajinder Bagga Citizenship Amendment Bill Jama Masjid Citizenship Amendment Act NRC Aam Aadmi Party Lucknow Yogi Adityanath Sonia Gandhi CAB Uttar Pradesh Arvind Kejriwal Protest Delhi Rahul Gandhi CAA Amit Shah PM Modi Priyanka Gandhi BJP Congressऔर देखें


























