एक्सप्लोरर
Morning Headlines: PM Modi की अध्यक्षता में 13th BRICS summit आज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज डिजिटल माध्यम से पांच देशों के समूह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका) के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. भारत साल 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है. इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा उपस्थित रहेंगे. बैठक में अफगानिस्तान के ताजा हालात पर व्यापक रूप से ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है.
और देखें




























