एक्सप्लोरर
आखिर 4 दिन में कैसे 'महायुद्ध' से 'गृहयुद्ध' के बीच फंसा ईरान? Matrabhoomi
ईरान जहां 4 दिन पहले मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की मांग लेकर देश सड़कों पर उतर आया था आज उसी ईरान की सड़कों से जनता कासिम सुलेमानी के पोस्टर उखाड़ कर फेंक रही है. जहां 4 दिन पहले डेथ टू अमेरिका के नारे लग रहे थे आज उसी ईरान में डेथ टू डिक्टेटरशिप की आवाज गूंज रही है. 4 दिन में ऐसा क्या हो गया कि ईरान में सबकुछ बदल गया. जो देश सरकार के फैसलों में उसके साथ खड़ा दिख रहा था वो अचानक ईरान की सरकार को सत्ता छोड़ने के लिए कहने लगा.
और देखें



























