एक्सप्लोरर
मक्खियों से नहीं फैलता कोरोना, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया बयान
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी है. इस बीच मेडिकल मैगजीन द लैंसट में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस मक्खी से भी फैल सकता है. महानायक अमिताभ बच्चन ने इसी स्टडी की जानकारी देते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया था. इस वीडियो को प्रधानमंत्री मोदी ने भी रिट्वीट किया था.
अब स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बयान आया है कि मक्खियों से कोरोना वायरस नहीं फैलता है. संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में ये स्पष्टिकरण दिया. यहां ये भी बता देना जरूरी है कि जवाब देते समय लव अग्रवाल ने ये भी कहा कि उन्होंने अभी वो ट्वीट देखा नहीं है.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
विश्व
विश्व
चुनाव 2026


























