एक्सप्लोरर
पाकिस्तान दाने-दाने के लिए मोहताज फिर भी इमरान के सिर पर ताज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने अपने मुल्क की सेना के रहमोकरम से सत्ता हासिल की है. प्रधानमंत्री की कुर्सी ली है. विपक्षी दल उन पर वोट चोरी करने का आरोप लगाते रहे हैं. लेकिन अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर रोटी की चोरी का भी आरोप लगा है. जिस जनता ने इमरान खान को पाकिस्तान की कमान दी अब उसे रोटी ज्यादा खाने के ताने दिए जा रहे हैं. कम रोटी खाने की नसीहत दी जा रही है. नौबत यहां तक आ चुकी है कि जो भी इस बारे में सवाल पूछता है तो इमरान के मंत्री जूता लेकर उसे धमकाने लगते हैं.
और देखें






























