एक्सप्लोरर
कश्मीर में Devinder Singh की हवेली या फिर आतंक का 'हेडक्वार्टर' ? | Master Stroke
देवेन्द्र सिंह ने उस देश के साथ गद्दारी की है. जिसने उसे इतना सम्मान दिया. राज्य सरकार ने वीरता पुरस्कार भी दिया. सब इंसपेक्टर से DSP का प्रमोशन दिया. लेकिन वो जम्मू कश्मीर पुलिस में आतंकवादियों के सूत्रधार की तरह काम करता रहा. देवेन्द्र सिंह की आतंकवादियों से सांठगांठ की जांच हो रही है. उसकी संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है. देवेन्द्र सिंह इतना रसूखदार था कि सेना की आपत्तियों के बावजूद उसने श्रीनगर में 15वीं कोर के हेडक्वार्टर के पास अपनी आलीशान कोठी बनवा ली थी. तीन बार मकान गिरवाया भी गया, लेकिन अपने संपर्कों के दम पर हर बार मकान बनवा लेता था.
और देखें


























