एक्सप्लोरर
Delhi Poll: 'दिल्ली ने हमें पिछली बार 67 सीटें दीं, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़ेंगे'- Arvind Kejriwal
दिल्ली में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद दंगल शुरू हो गया है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने हमें पिछली बार 67 सीटें दीं, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हमने घर-घर पानी पहुंचाया और सभी के लिए काम किया. हमने ये नहीं देखा कि ये बीजेपी वाला है या कांग्रेस वाला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली का चुनाव सड़क, पानी, बिजली, तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और शिक्षा जैसे मुद्दों पर होगा.
और देखें




























