एक्सप्लोरर
Hyderabad Case: Rajnath Singh बोले- दोषियों को कठोरतम सजा देने के लिए जो भी करना होगा, सरकार करेगी
हैदराबाद में हुए भीषण रेप और हत्या कांड के खिलाफ गुस्सा पूरे देश भर में है. हैदराबाद, मुंबई, लखनऊ हर जगह की तस्वीर कमोबेश एक जैसी ही है. आज संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की गई. लोकसभा में सरकार की ओर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस घटना की भर्त्सना के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. राजनाथ सिंह ने कहा, ''निर्भया कांड के बाद एक कठोर कानून बना था, लेकिन उसके बाद भी जघन्य कृत्य हो रहे हैं. सदन में चर्चा से हमें आपत्ति नहीं, ऐसी घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें कठोरतम सजा दिलाने के लिए जो भी प्रावधान करना होगा, उसके लिए सरकार तैयार है. इस घटना की भर्तसना के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.
और देखें



























