एक्सप्लोरर
India Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में 4000 से ज्यादा लोगों की मौत
भारत इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है. कोरोना वायरस बेकाबू है. हर दिन ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं और रोजाना मौत का आंकड़ा भी चार हजार के पार बना हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 257,299 नए कोरोना केस आए और 4194 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,57,630 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 1 लाख 4 हजार 525 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को 2.59 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 4209 संक्रमितों की जान गई थी.
न्यूज़
Sansani: DGP की 'मौत मिस्ट्री'! | Delhi Crime
और देखें

























