एक्सप्लोरर
LNJP अस्पताल में Corona के नए Strain का संदिग्ध संक्रमित, MD बोले- मरीज ठीक,रिपोर्ट का कर रहे इंतजार
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चलते ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर भारत में 31 दिसम्बर तक प्रतिबंध लगा दिया गया है. मंगलवार रात ब्रिटेन से आई फ्लाइट में 1 यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया जिसे दिल्ली के लोकनायक असप्तालों में भर्ती कराया गया है. ABP न्यूज़ से खास बातचीत में अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि हमारे पास एक मरीज है जो कि सस्पेक्टेड है हम इस मरीज को टेस्ट कर रहे हैं. अभी मरीज़ के टेस्ट किए जा रहे हैं, टेस्ट के रिजल्ट 3-4 दिन में आएंगे. रिज़ल्ट से पुष्टि होगी कि यह पहले वाला स्ट्रेन है या नया स्ट्रेन है. लेकिन मरीज अभी बिल्कुल ठीक और एसिम्प्टोमैटिक है. मरीज़ की ट्रैवेल हिस्ट्री है इसलिए उनको अलग से आइसोलेशन में रखा गया है.
और देखें



























