साल 2021 का पहला सर्वे. ABP न्यूज के लिए C VOTER ने देश का मूड जाना है. इस सर्वे में देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे में 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं. सर्वे के सवालों का जवाब पिछले 12 हफ्तों में लिए गए हैं. इस सर्वे पर सी-वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख ने कहा कि देश की राजनीति और जनता के बीच पीएम मोदी की मान्यता अभी तक देश में सबसे ज्यादा है. वहीं देशमुख ने ये भी कहा कि पीएम मोदी के चेहरे पर जितने भी राज्य बीजेपी ने जीते हैं, वहां के मुख्यमंत्रियों पर लोगों का भरोसा खत्म होता जा रहा है.



























