एक्सप्लोरर
Burari: बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध कर रहे शख्स की बदमाशों ने पीट-पीट कर की हत्या
बुराड़ी इलाके में एक महिला के साथ बदतमीजी और अश्लील फब्तियां कसने वाले युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर महिला के परिवार पर हमला बोल दिया और क्रिकेट बैट से वार करने के बाद महिला के पिता की हत्या कर दी. पीड़ित पक्ष का कहना है कि युवक गली में आते-जाते उनके घर के बाहर रुककर उन पर अश्लील फब्तियां कसता था और बदतमीजी करता था. इतना ही नहीं वह घर के गेट पर बंधे कुत्ते को लेकर भी अपशब्द बोलता था.
बुधवार देर रात वह शराब के नशे में आया और महिला के साथ गाली गलौच शुरू कर दी. विरोध करने पर उसने महिला, उसके बेटे और पति के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब महिला ने अपने भाई और पिता को मदद के लिए बुलाया तो आरोपी युवक वकुल अपने घर से अपने चाचा व अन्य रिश्तेदारों को ले आया, जिसके बाद सब ने मिलकर पीड़ित पक्ष पर क्रिकेट बैट, किल्ली और पत्थरों से हमला कर दिया.

और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
चुनाव 2026
इंडिया
इंडिया