एक्सप्लोरर
दिल्ली विजय के लिए नेताओं ने कसी कमर, शुरू किया धुंआधार प्रचार | News@7
दिल्ली के किले पर कब्जा जमाने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने सबसे मुश्किल लड़ाई को जीतने के लिए प्लान भी तैयार कर लिया है. मेरी दिल्ली मेरा सुझाव कार्यक्रम के लॉन्च के साथ अमित शाह के पहले प्लान की शुरुआत हो चुकी है. पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाली की वैन, जन-जन के मन की बात जानने के लिए दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी. ये वैन दिल्ली के लोगों के सुझाव जानने के लिए हर विधानसभा में पहुंचेगी तो अमित शाह के दूसरे प्लान के तहत आज अनियमित कॉलोनियों में रजिस्ट्री के कागजात लोगों को सौंपने शुरू कर दिए. बीजेपी के नेता हरदीप पुरी ने आज 20 लोगों को रजिस्ट्री दी.
और देखें




























