एक्सप्लोरर
बड़ी बहस: बैलेट की जंग में बुलेट की बात क्यों? | Bengal Elections | हुंकार
बंगाल में चुनाव से पहले विवादित बयानों और हिंसा का दौर लगातार चल रहा है. कभी बीजेपी समर्थक की हत्या होती है तो कभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को मारा जाता है...लेकिन अब धार्मिक ध्रुवीकरण भी तेज़ होने लगा है. धार्मिक ध्रुवीकरण करने वाला कोई और नहीं बल्कि ख़ुद बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष हैं. पश्चिमी मिदनापुर में हिंदू जागरण मंच के एक कार्यक्रम के दौरान दिलीप घोष ने हिंदू युवाओं से हथियारों उठाने की अपील कर डाली. हिंदू देवी-देवताओं का हवाला देकर ये अपील उन्होंने की. इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए संविधान का हवाला भी दे दिया. सवाल पैदा होता है कि क्या ये धार्मिक ध्रुवीकरण नहीं कर रहे...क्या दिलीप घोष युवाओं को धर्म के आधार पर उकसा नहीं रहे...क्या बंगाल में चुनाव से पहले यही सब होगा?
और देखें


























