एक्सप्लोरर
Bharat Band: बैंकिंग कामकाज पर असर, दावा- 25 करोड़ लोग होंगे शामिल
आज भारत बंद है. देश में 10 ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद का आयोजन किया है. 10 बैंक यूनियनों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है, जिसके कारण बैंकिंग कामकाज पर असर हो सकता है. इसके अलावा, 60 स्टूडेंट यूनियन, यूनिवर्सिटीज के अधिकारियों ने भी हड़ताल का हिस्सा बनने का ऐलान किया है. ये शिक्षा संस्थानों में फीस बढ़ोतरी और शिक्षा के कमर्शलाइजेशन का विरोध करेंगे. 250 किसान संगठन भी इस भारत बंद में शामिल हैं. दावा किया गया कि 25 करोड़ लोग इस बंद में शामिल हो सकते हैं.
और देखें


























