देश इस वक्त बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है और जानकार मानते हैं कि इस बार देश में कोरोना की दूसरी लहर पहली से बहुत ज्यादा बड़ी होगी. ऐसा ही Trend दुनिया के दूसरे देशों में देखा गया है... लेकिन भारत में ये त्योहारों का मौसम है... दो दिन बाद ही होली है... सरकार लगातार राज्य सरकारों को सख्ती करने को कह रही है.. कई राज्यों में होली के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा भी दिए गए हैं.. लेकिन इसके बावजूद राज्यों में लगातार कोरोना के बढ़े हुए मामले आ रहे हैं.



























