एक्सप्लोरर
Adar Poonawalla Exclusive: '50 मिलियन डोज तैयार है, सरकार जैसे ही कहेगी हम इसे लोगों तक पहुंचाएंगे'
देश को जिस खुशखबरी का इंतजार था, वो आज नए साल के तीसरे ही दिन मिल गई. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी. सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है. साथ ही मैसर्स केडिला हेल्थकेयर को भारत में तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल करने की अनुमति मिली है. इनमें से एक वैक्सीन कोविशील्ड को बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की है.
और देखें



























