देश के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश का तांडव ! Indian Floods 2022
देश में कई हिस्सों मेंं बाढ़ बारिश का संकट बरपा हुआ है... मध्यप्रदेश और राजस्थान में हालात सबसे ज्यादा खतरनाक हैं, दोनों राज्यों के कई जिले जलमग्न हैं... एमपी के होशंगाबाद, राजगढ़, नरसिंहपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं, कुछ ऐसी ही तस्वीर राजस्थान की भी हैं, बारां और बांदवाड़ा में पानी का स्तर लोगों को डरा रहा है, महाराष्ट्र और गुजरात में भी लगातार बारिश से कई इलाकों जलभराव हुआ है। बारिश की मार पहाड़ी राज्यों पर भी पड़ी है, हिमाचल के लाहौल स्पीति और जम्मू कश्मीर के पठानकोट पर में भारी बारिश से संकट शुरू हो गया है, ओडिशा के कटक में पानी का स्तर मंदिर को पार कर गया। वहीं छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी लगातार बारिश से नदियां ऊफान पर बह रही हैं





























