Delhi Police और पहलवानों में झड़प के बाद देखिए अब कैसा है इलाके का माहौल... | Wrestlers Protest
Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच बुधवार (3 मई) की रात करीब 11 बजे धक्का-मुक्की हो गई. प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का आरोप है पुलिस ने उन पर हमला किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. पहलवानों का आरोप है कि उन्होंने बारिश की वजह से सोने के लिए बेड मंगवाए थे, जिसे पुलिस ने लाने से रोक दिया. इस बीच प्रदर्शन कर रहे बजरंग पुनिया की ओर से गृहमंत्री को अपनी चार मांगों को लेकर चिठ्ठी लिखी गई है.
मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को धरना स्थल से हिरासत में ले लिया गया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि भारती बिना इजाजत फोल्डिंग बेड लेकर इलाके में पहुंचे थे. दूसरी ओर, पहलवान गीता फोगाट ने आरोप लगाया है कि पुलिस के साथ झड़प में उनके भाई घायल हो गए.



























