Covid-19 Second Wave: क्या हैं बीमारी के नए लक्षण? तीसरी लहार बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक?
कोरोना की इस दूसरी लहर में मरीजों को अलग अलग दिक्कतें आ रही हैं. कोरोना की वजह से आंखों में दिक्कत आ रही है. कहा जा रहा है कि डायबिटीज के मरीजों को भी कोरोना में ज्यादा परेशानी हो रही है. इसके अलावा ये भी माना जा रहा है कि तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा परेशानी होगी. इन्हीं मुद्दों और सवालों पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं डॉक्टर कृष्ण चुग जो निदेशक हैं पीडियाट्रिक विभाग के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट गुरुग्राम में, डॉक्टर समीर सूद डायरेक्टर हैं शार्प साइट आई इंस्टीट्यूट के, डॉक्टर अभिलाषा जैन, आकाश हेल्थकेयर में एंडोक्राइनोलॉजिस्ट हैं और डॉक्टर स्वाति माहेश्वरी इंटरनल मेडिसीन एक्सपर्ट हैं.

























