Child Vaccination: Mumbai में कुछ केंद्रों पर पोर्टल हुआ डाउन, एक साथ लोड पड़ने की वजह से हुई समस्या
देश में 15-18 आयु वर्ग के बच्चों की टीकाकरण प्रक्रिया आज से शुरू हुई हैं. मुंबई के कुल 9 टीकाकरण केंद्रों में आज से प्रक्रिया शुरू हुई हैं.तस्वीरें मुंबई के सायन स्थित सायन सोमैया कोविड टीकाकरण केंद्र की हैं जहाँ धूप में लाइनों में रुके बच्चे और माता पिता टिका लगने का इंतज़ार कर रहे हैं.
कुछ लड़कियां जो टिके का इंतज़ार कर रही थी उन्होंने एबीपी न्यूज़ को बताया के पोर्टल डाउन होने के वजह से वह बहोत समय से रुक हुए हैं.बीएमसी कांग्रेस के गटनेता रवि राजा और सायन सोमैया टीकाकरण केंद्र की डीन सुजाता जी ने बताया के पहला दिन होने के वजह से कई लोग एक साथ पंजीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं. जिस वजह से पोर्टल डाउन हो चुका हैं लेकिन अब फिर से शुरू भी हो चुका है.
टॉप हेडलाइंस




























