Mohali में झूला, Lucknow में होटल और पटना में नाव ने ऐसे जोखिम में डाली लोगों की जान
एक तरफ बारिश की मार से लोग देश में बेहाल है...बाढ़ से कई लोगों की जान जा चुकी है वहीं इंसानी चूक और लापरवाही भी लोगों की जान ले रही है। लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4 हो गया है, जबकि 6 घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, इस बीच बहुत बड़ी खबर आ रही है, आग लगने के पीछे होटल की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, होटल बनाने में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया था... होटल में इमरजेंसी एक्जिट का इंतजाम नहीं था, फायर ब्रिगेड और LDA की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, फायर ब्रिगेड ने सिर्फ नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली थी, जबकि LDA ने ऐसे निर्माण को मंजूरी कैसे दी ये भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.....




























