Breaking News: JMM में पड़ सकती है बड़ी फूट, BJP में शामिल हो सकते हैं Champai Soren | ABP NEWS
झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले यहां बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) आज (18 अगस्त) कोलकाता से दिल्ली पहुंचने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन और बीजेपी की बातचीत चल रही है. चंपई के संपर्क में जेएमएम के समीर मोहंती, लोबिन हेम्ब्रम और राम दास सोरेन ये तीनों विधायक हैं जिनके साथ चंपई सोरेन बीजेपी में जा सकते हैं. चंपई सोरेन ने शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर कहा था कि वह जहां थे वहीं पर हैं. उन्होंने इस पर कोई साफ जवाब नहीं दिया था लेकिन रविवार सुबह वह दिल्ली पहुंचने वाले हैं.



























