Breaking News: दिल्ली में इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण | Atishi | Oath Ceremony | Arvind Kejriwal
दिल्ली में 21 सितंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है, जिसमें आतिशी CM पद की शपथ ले सकती हैं। उपराज्यपाल ( LG) ने 21 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की है। यह जानकारी दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा दी गई है, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंजूरी के लिए भेज दिया है। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री अतिशी को दिल्ली पुलिस जल्द देगी 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक अतिशी के शपथ लेने के बाद ये सुरक्षा दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की नई सरकार बनने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक 21 सितंबर (शनिवार) को आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं.


























