Breaking: लुसाने डायमंड लीग में चमके नीरज चोपड़ा, हासिल किया दूसरा स्थान | ABP News
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर कमाल कर दिया. उन्होंने सिर्फ 14 दिनों के बाद ही पेरिस ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. नीरज ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर का थ्रो किया था. अब लुसाने डायमंड लीग में उन्होंने 89.49 मीटर दूर भाला फेंककर अपना यह रिकॉर्ड धराशाई कर दिया. लुसाने डायमंड लीग में नीरज ने अपना सीजन का बेस्ट थ्रो किया.हालांकि अपने बेस्ट थ्रो के साथ नीरज लीग में दूसरे नंबर पर रहे. ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स पहले नंबर पर रहे, जिन्होंने 90.61 मीटर दूर भाला फेंका. एंडरसन पीटर्स पेरिस ओलंपिक में तीसरे पायदान पर रहे थे और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जबकि नीरज ने दूसरे पायदान पर रहकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.




























