BJP और Shiv Sena आमने-सामने, Narayan Rane के बयान के बाद बड़ा हंगामा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने हैं...शिवसेना के कार्यकर्ता जगह-जगह केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं...मुंबई के जुहू में शिवसैनिकों ने नारायण राणे के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया...जबकि नासिक के बीजेपी दफ़्तर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है...सांगली में शिवसैनिकों ने राणे के पोस्टर पर स्याही फेंकी...मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक शब्दों को लेकर नासिक पुलिस ने नारायण राणे के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी के आदेश भी जारी किए हैं...आरोप है कि जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान नारायण राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है...




























