BJP का उद्धव से सवाल, सड़क पर नमाज पढ़ने वक्त ज्ञान कहां चला जाता है ?
महाराष्ट्र की सियासत हनुमान जी के इर्द-गिर्द घूम रही है...पहले हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने उद्धव सरकार को घेरा...लेकिन नवनीत राणा की गिरफ़्तारी के बाद अब बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने हैं...देवेंद्र फडणवीस सवाल पूछ रहे हैं कि हनुमान चालीसा महाराष्ट्र में नहीं पढ़ेंगे तो क्या पाकिस्तान में पढ़ेंगे.दूसरी तरफ़ उद्धव ठाकरे ने हनुमान चालीसा पर उठ रहे तमाम सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें मंदिरों में सिटी बजाने वाला हिंदू नहीं चाहिए बल्कि गदाधारी हिंदू चाहिए...अगर दादागीरी करके हनुमान चालीसा पढ़ने आओगे तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.इस पर आज बीजेपी ने पूछा कि सड़क पर नमाज पढ़ते समय ये ज्ञान कहां चला जाता है। तो आज का हमारा सवाल भी इसी से जुड़ा है।




























