Maharashtra में ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत पर BJP ने उद्धव सरकार पर बोला हमला
मुंबई में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच अस्पतालोंं में ऑक्सीजन की किल्लत होने लगी है. मुंबई के बांद्रा वेस्ट में भाभा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन नहीं होने के बाद मरीजों को बीकेसी के जम्बो कोविड सेंटर और दूसरे हॉस्पिटल मे शिफ्ट किया गया है. कल दोपहर में ही मुंबई के दहिसर वेस्ट के भगवती अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी हो गई थी. जिसके बाद इस अस्पताल के 10 मरिजों को कांदिवली के डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ा. एक तरफ मुंबई में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है तो दूसरी तरफ कोरोना के रिकॉर्ड आंकड़े आ रहे हैं. मुंबई में एक दिन में 8 हजार 839 नए केस सामने आए हैं, जबकि 53 लोगों की मौत हो गई है.


























