एक्सप्लोरर
आर्मी चीफ Bipin Rawat हुए रिटायर, कहा- CDS सिर्फ एक ओहदा
बिपिन रावत ने आज दिल्ली में वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी. इसके बाद बिपिन रावत को साउथ ब्लॉक में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद मिला है. वह कल से यह पद संभालेंगे. बिपिन रावत ने आज कहा, ‘’मैं भारतीय सेना और सभी अधिकारियों को बधाई और धन्यवाद देता हूं, उन्हीं के सहयोग के कारण मैं सफलता पूर्वक अपना कार्यकाल पूरा करने में सफल रहा. मैं उन्हें और उनके परिवार वालों को, वीर नारियों नीर माताओं को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं...भारतीय सेना में सेना प्रमुख सिर्फ एक ओहदा है, वो अकेले काम नहीं करता. उसे अपने काम के लिए जवानों और अफसरों का सहयोग मिलता है तभी आर्मी चीफ अपना काम कर पाता है. बिपिन रावत सिर्फ एक नाम है लेकिन जब उसे सब का सहयोग मिलता है तब वो सेना प्रमुख बनता है, अकेला कोई भी कुछ भी नहीं बन सकता है.’’
न्यूज़
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
और देखें























