Mayawati को INDIA Alliance में शामिल करने के लिए Akhilesh Yadav ने लगा दी फिल्डिंग !
Akhilesh Yadav On Mayawati: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल काफी तेज है. विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है. इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती को इंडिया में शामिल करने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन में मायावती को लाने के लिए तैयार हैं. लखनऊ में सपा नेताओं की अहम बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती वरिष्ठ नेता हैं, हम सब उनका सम्मान करते हैं, मैं भी करता हूं और आप सब भी करें. सूत्रों के अनुसार, अखिलेश ने कहा कि सपा नेता मायावती के खिलाफ कुछ न बोलें. बसपा के इंडिया गठबंधन में आने को लेकर सपा चीफ ने कहा कि बसपा को इंडिया गठबंधन में लाने के लिए कांग्रेस उनसे बातचीत कर रही है.



























